गोपालगंज, अप्रैल 18 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि शहर के अरार मोड़ स्थित पावर ग्रिड के मेन बस बार में मेन्टेनेंस कार्य को लेकर रविवार को शहर में साढ़े चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्यपालक अभियंता आपूर्ति मो. इकबाल अंजुम ने बताया कि मेन्टेनेंस को लेकर शहर के अरार मोड़ व हजियापुर पावर सब स्टेशन से सुबह 10 बजे से ढाई बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपने जरूरी कार्य 10 बजे से पूर्व करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...