कानपुर, मई 15 -- कानपुर। कानपुर मेनोपॉज सोसाइटी की ओर से शुक्रवार को सीएमई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्री मेनोपॉज व मेनोपॉज से जुड़ी शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं पर चर्चा की गई। शुभारंभ डॉ. मीरा अग्निहोत्री, डॉ. किरण पांडेय, डॉ. शैली अग्रवाल, डॉ. दिव्या त्रिपाठी ने किया। वैज्ञानिक सत्र के प्रथम भाग में डॉ. सीमा द्विवेदी ने प्री मेनोपॉज के लक्षण, समय पर पहचान के बारे में बताया। द्वितीय सत्र में डॉ. किरण पांडेय ने हार्मोनल बदलावों के कारण महिलाओं में होने वाले मानसिक बदलाव के बारे में बताया। डॉ. नीलम मिश्रा, डॉ. रेशमा निगम, डॉ. कंचन शर्मा, डॉ. रेनू गुप्ता, डॉ. विनीता अवस्थी, डॉ. रेनू गेहलौत मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...