नैनीताल, अगस्त 17 -- नैनीताल, संवाददाता। 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी नैनीताल की ओर से आयोजित 'मोस्ट एंटरप्राइजिंग नेवल यूनिट मेनू कैंप-2026' का सोमवार को नयना देवी परिसर स्थित एनसीसी बोट पूल के पास शुभारंभ हुआ। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान एस रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में कैंप का उद्घाटन किया। उन्होंने नैनी झील में सेलिंग एक्सपीडिशन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कैंप में राज्यभर से 35 एसडी और 25 एसडब्ल्यू समेत कुल 60 एनसीसी कैडेट हिस्सा ले रहे हैं। 5 यूके नेवल यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल शाह ने कैंप की रूपरेखा और प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 दिवसीय कैंप में सेलिंग, सीमैनशिप, फायरिंग, स्विमिंग, जल सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, ऑब्स्टेकल, एडवेंचर और शिप मॉडलिंग का प्रशिक्षण ...