मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूर्व मेयर सुरेश कुमार ने शहर की सड़कों पर सीवरेज लाइन से जुड़े मेनहोल के क्षतिग्रस्त ढक्कन को दुरुस्त करवाने की मांग करते हुए नगर विधायक रंजन कुमार को पत्र लिखा है। पूर्व मेयर के मुताबिक मरीन ड्राइव रोड समेत कई सड़कों पर सतह के पांच फीट नीचे तक मेनहोल का ढक्कन होने से खतरनाक हालात है। इसके कारण खासकर ठंड बढ़ने पर कोहरे में सड़क पर हादसों की संख्या बढ़ सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...