मधुबनी, फरवरी 11 -- लौकही,निज संवाददाता। लौकही थाना क्षेत्र के मेनहा टोल में मंगलवार की रात्रि को तीन घरों में चोरी हो गई। इस मामले को लेकर मेनहा टोल के परमेश्वर साह,मंजू देवी तथा राजा देवी ने लौकही थाना में संयुक्त आवेदन दिया है। इसमें उनलोगों ने दर्शाया है कि वे लोग खाना खाकर सो रहे थे। अनुमान है कि मध्य रात्रि को चोर उनलोगों के घर में प्रवेश किया और घर के टाटी को तोड़ दिया। फिर चोरों ने उनलोगों के घर में रखे सोने चांदी का आभूषण,कपड़ा और नगद रुपये लेकर चला गया। बताया जाता है कि परमेश्वर साह के घर से चोर उसका गोदरेज उठा कर खेत में ले गया और उसे तोड़कर सभी सामान निकाल लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि वे इस कांड में संलप्ति चोरों को शीघ्र पकड़ लेगें।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.