मेनका गांधी विवादित बयान पर जैन समाज से मांगे माफी : महिला संगठन
एटा, जून 27 -- अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला संगठन की बैठक जैननगर स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में जैन महिला संगठन की अध्यक्षा बबिता जैन प्रेरणा ने कहा कि वर्षायोग शुरू होने वाले हैं। देशभर में जैन साधु, साध्वियों का मंगल बिहार चल रहा है। मंगल बिहार के दौरान कुछ स्थानों पर जैन श्रमण संघों को दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ा है। इन घटनाओं की खबर से मन व्यथित है। शासन-प्रशासन से रत्नत्रय धारी, संयमी, मोक्ष पथगामी, आध्यात्मिक विभूतियों को अतिरिक्त सुरक्षा के साथ चार्तुमास स्थल तक निर्विघ्न, पहुंचाने में पूर्ण सहयोग करें। संगठन अध्यक्षा ने केंद्र, राज्य सरकार से मांग की है कि जिला प्रशासन को जैन श्रमणों को सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने का निर्देश जारी करें। नेमीनाथ महिला मंडल सचिव रितु जैन ने कहा कि जैन साधु-साध्वियों के जीवरक्षा उपकरण पिच्छिका को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.