मेनका गांधी की टिप्पणी पर जैन समाज में रोष, बयान वापस लेने की मांग
सहारनपुर, जुलाई 1 -- सहारनपुर, संवाददाता। श्री दिगंबर जैन मुनियों की पिच्छी को लेकर मेनका गांधी की टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को जैन समाज ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस टिप्पणी से करोड़ों जैन अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर बयान वापस लेने व सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि श्री दिगंबर जैन मुनियों की पिच्छी किसी जीव की हत्या करके नहीं, बल्कि प्राकृतिक रूप से गिरे हुए मोरपंखों से बनाई जाती है। इसका उद्देश्य सूक्ष्म जीवों की रक्षा करना औ1र अहिंसा के सिद्धांत का पालन करना है। ज्ञापन में सोशल मीडिया पर प्रसारित उन दावों की तथ्यात्मक जांच कराने की भी मांग की गई, जिनमें जैन मुनियों पर मोरों की हत्या के आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.