मेधा सम्मान समारोह में सम्मानित हुए विष्णुगढ़ के शिवराज
हजारीबाग, जून 15 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखंड प्रदेश द्वारा रांची में आयोजित मेघा सम्मान समारोह 2026 में कक्षा दशवीं एवं 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के मेद्यावी बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह में कायस्थ महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय के हाथों विष्णुगढ़ के समाजसेवी राजू श्रीवास्तव एवं मुन्नी देवी के पुत्र शिवराज श्रीवास्तव को सीबीएसई 10वीं में बेहतर प्रदर्शन करने पर मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद समेत झारखंड एवं बिहार के कायस्थ समाज से जुड़े कई गणमान्य लोग शरीक हुए। यह भी पढ़ें- कोडरमा जिले के सात मेघावी बच्चे रांची में हुए सम्मानित कायस्थ सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.