मेधा बनीं यूपी सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियन
अलीगढ़, अगस्त 21 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में देवरिया में आयोजित प्रथम प्रदेश स्तरीय सब जूनियर मेजर बैडमिंटन प्रतियोगिता में अलीगढ़ की होनहार खिलाड़ी मेधा सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। मेधा ने अंडर-13 बालिका वर्ग में एकल और युगल दोनों स्पर्धाओं में पदक जीतकर दोहरा खिताब अपने नाम किया।एकल वर्ग में मेधा ने फाइनल तक का सफर बेहद आक्रामक अंदाज में तय किया। सेमीफाइनल में उन्होंने आगरा की आर्या दीक्षित को सीधे सेटों में 17-15, 15-9 से हराया। फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा, जहां मेधा ने लखनऊ की सानवी को कड़ी टक्कर देते हुए 17-15, 15-6, 15-7 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। युगल वर्ग में भी उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। इस प्रदर्शन के साथ वह प्रदेश की सब जूनियर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.