मेधा डेयरी ने मयूरहंड के 108 किसानों के बीच किया बाजरा बीज का वितरण
चतरा, मई 13 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत मेधा दूध संग्रहण केंद्र में डेयरी विकास की दिशा में एक अहम पहल करते हुए मेधा डेयरी (झारखंड मिल्क फेडरेशन) द्वारा किसान सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के 108 प्रगतिशील किसानों के बीच मुफ्त बाजरा बीज का वितरण किया गया। बीज वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह कंपनी के सहायक मैनेजर दीपेंद्र कुमार ने उपस्थित किसानों को बाजरा की खेती के फायदों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बाजरा न केवल कम पानी में उपजने वाली फसल है, बल्कि यह दुधारू मवेशियों के लिए एक उत्कृष्ट चारा भी है। बाजरे के चारे का सेवन करने से मवेशियों के स्वास्थ्य में सुधार होता है और उनकी दुग्ध उत्पादन क्षमता वृद्धि होती है। इससे किसानों की लागत कम होगी और मुनाफा बढ़ेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.