रांची, मई 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मेधा डेयरी की ओर से एक दिवंगत दुग्ध उत्पादक के परिवार को दुर्घटना बीमा के तहत सोमवार को तीन लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गयी। बीते दिनों घर से दुग्ध केंद्र जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में बुंडू निवासी दुग्ध उत्पादक वरुण कुमार महतो की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद झारखंड मिल्क फेडरेशन के द्वारा संचालित दुर्घटना बीमा योजना के तहत प्रबंधन निदेशक राजेश गुप्ता ने सोमवार को स्व. महतो की मां सुभी देवी को तीन लाख रुपए का चेक प्रदान किया। प्रबंध निदेशक ने बताया कि झारखंड राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ लिमिटेड (मेधा डेयरी) द्वारा दुग्ध उत्पादक किसानों के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत दुग्ध उत्पादक किसानों को कई प्रकार की योजनाओं से जोड़ा गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.