मेधा डेयरी का बूथ बनाने के लिए सरायढेला में जमीन तय
धनबाद, मई 24 -- मेधा डेयर का बूथ बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। गव्य विकास निदेशालय, झारखंड ने झारखंड राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ लिमिटेड (मेधा) को जल्द आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश जारी किया है। सरायढेला धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के समीप स्थित 0.51 डिसमिल गैरमजरूआ भूमि को मेधा मिल्क बूथ निर्माण के लिए चयनित किया गया है। संबंधित भूमि का निरीक्षण करने के बाद अंचल प्रशासन एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त जांच प्रतिवेदन तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा गया था।गव्य विकास निदेशक डॉ. संजीव कुमार ने जारी पत्र में कहा है कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मेधा दुग्ध बूथ शुरू होने से अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों और आसपास के लोगों को दूध एवं अन्य दुग्ध उत्पाद आसानी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.