सीतामढ़ी, मार्च 7 -- सीतामढ़ी। जिले के विभिन्न केन्द्रों पर 11 मार्च को राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसकी प्रशासनिक तैयारी शुरु हो गई है। जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में संचालित होगी। पहली पाली में मानसिक योग्यता परीक्षा (एमएटी) सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित होगी। वहीं दूसरी पाली में शैक्षिक योग्यता परीक्षा (एसएटी) दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक ली जाएगी। दृष्टिबाधित व लिखने में असमर्थ परीक्षार्थियों को दोनों पालियों में 30 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा में जिले के 2892 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने सभी केंद्राधीक्षकों को स्वच्छ, शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संचालित कराने का निर्देश दिया है। साथ ही व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.