बगहा, मार्च 11 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत होने वाली परीक्षा के लिए मंगलवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लच्छुछापर चनपटिया में टेस्ट परीक्षा ली गई।विद्यालय के प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद ठाकुर ने बताया कि एससीईआरटी द्वारा ली जाने वाली इसी परीक्षा परिणाम के आधार पर सफल छात्र-छात्राओं को जहां वर्ग 9वीं से 12वीं तक प्रत्येक माह 1000 मासिक अर्थात कुल 48000 की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। वहीं प्रत्येक प्रखंड में स्थापित एक मॉडल विद्यालय में नामांकित होकर उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। इस विशेष तैयारी कार्यक्रम में वर्ग 8 के छात्र-छात्राओं को विद्यालय की गणित एवं विज्ञान की शिक्षिका शालिनी प्रकाश के मार्गदर्शन एवं शिक्षक अभिषेक कुमार समेत सभी विषयों के शिक्षक-शिक्षिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.