खगडि़या, अगस्त 2 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति 2026-27 परीक्षा उत्तीर्ण स्टूडेंटस आगामी 31 अगस्त तक एनएसपी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें। साथ ही बैकलॉग सत्र के स्टूडेंटस भी आवेदन करेंगे। बताया गया कि परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र व छात्राओं को हर साल ऑनलाइन आवेदन करना होता है। जिस पर अगले चार साल तक छात्रवृत्ति हर साल 12 हजार मिलता है। बिना आवेदन के छात्रव़ृत्ति का लाभ नहीं मिलेगा। यह भी पढ़ें- UGC जल्द शुरू करेगा NSPG और ईशान उदय स्पेशल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई; पढ़ें पूरी डिटेल्स

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...