शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- जलालाबाद। ग्राम सिकंदरपुर अफगानन स्थित पीएम श्री संविलियन विद्यालय में गुरुवार को वार्षिकोत्सव मेधा गौरव दिवस के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा और विशिष्ट अतिथि एसडीएम प्रभात राय ने मां सरस्वती का पूजन कर शुभारंभ किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें 166 बच्चों ने भाग लिया। अतिथियों ने मेधावी छात्रों को पुस्तकें, साइकिल और बैग वितरित किए। विद्यालय में नव स्थापित झूलों का भी लोकार्पण किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विधायक ने पुरस्कृत किया। माधव शुक्ला को टीचर ऑफ द ईयर, प्रतिभा मिश्रा को बेस्ट टीचर इन कल्चरल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.