मेधा को साइकिल दे किया सम्मानित
फतेहपुर, अप्रैल 27 -- थरियांव। हसवा ब्लाक के मंडा सराय स्थित राम जानकी इंटर कालेज में सोमवार को विद्यालय में प्रथम व द्वितीय तृतीय स्थान लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल की परीक्षा में अरबिया बानो ने 92.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिस पर प्रबंधक पवन कुमार यादव ने छात्रा को साइकिल देकर सम्मानित किया। जबकि दूसरा स्थान पाने वाले लवलेश कुमार को फूलमाला पहनाने के साथ ही ट्राफी देकर सम्मानित किया। वहीं इंटरमीडिएट की आकांक्षा सिंह ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संरक्षक रामऔतार सिंह यादव, लव कुमार, राकेश कुमार, रामचंद्र, हरिश्चंद्र, राम विशाल, नित्या, कादंबी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आदर्श शिक्षा निकेतन विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत यह भी पढ़ें- जिला टॉपर आरती को 1 लाख का चेक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.