बस्ती, मार्च 31 -- बस्ती। सावित्री विद्या विहार इंटर कॉलेज रामजीपुरम बस्ती में सोमवार को मेधा अभिनंदन एवं अभिभावक सम्मेलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक जगदीश प्रसाद मिश्र, प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी ने दीप जलाकर किया। यूकेजी के छात्र आरुष पांडेय और नर्सरी में अर्श आलम ने विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त किया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्राओं की ओर से प्रस्तुत गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के बाद वार्षिक परीक्षा का परिणाम भी वितरित किया गया। जहां कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य ने मेडल, शील्ड और प्रशस्ति-पत्र देकर स...