कन्नौज, मार्च 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के गनी मार्केट के पीछे संचालित ब्राइट फ्यूचर कोचिंग सेंटर के 21 बच्चों ने हाल ही में जवाहर नवोदय विद्यालय और सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कोचिंग सेंटर परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चयनित मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। बच्चों और अभिभावकों ने मिलकर कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर लक्ष्मीकांत दुबे का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और उनकी मेहनत व मार्गदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर सौरभ दुबे, ओनम श्रीवास्तव, निधि दुबे, रजनीश यादव, कुलदीप शर्मा, रामकिशन, मनोज दुबे, दिलीप कुमार, वीरेंद्र सिंह, विपिन तिवारी, बालगोविंद, सुरेंद्र, अजय कुमार, पुष्पेंद्र, ओमकार त्रिपाठी, मनोज कुमार सहित तम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.