मेधावी सम्मान समारोह में सौ छात्र-छात्राएं सम्मानित
रुडकी, जून 14 -- कश्यप समाज के युवा नेता एवं समाजसेवी अंकुश राज के नेतृत्व में रविवार को नगर निगम रुड़की के सभागार में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार एवं समाज का नाम रोशन करने वाले कश्यप समाज के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए अंकुश राज ने कहा कि शिक्षा ही समाज को नई दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज के मेधावी विद्यार्थी ही कल समाज और देश का भविष्य निर्धारित करेंगे। इसलिए बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- साहू समाज हल्द्वानी ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, फादर्स डे थीम पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.