लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा केंद्र व राज्य बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और प्रधानाचार्यों को सोमवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मेधावी विद्यार्थी ही विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत के भविष्य के निर्माता हैं। इसी सोच के साथ चार वर्ष पूर्व सरोजनीनगर में मेधावी सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया जिसका उद्देश्य केवल पुरस्कार प्रदान करना नहीं, बल्कि प्रतिभा को पहचान देना है।उन्होंने बताया कि आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से संचालित गांव की शान, मेधावियों का सम्मान अभियान के तहत सरोजनीनगर में बीते 169 सप्ताह से निरंतर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- "अच्छे अं...