रुद्रपुर, जुलाई 21 -- रुद्रपुर, संवादाता। उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राएं ही देश और प्रदेश का उज्ज्वल भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि परिश्रम, अनुशासन और संस्कार से मिलती है। इन्हीं मूल्यों से जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त होती है। मंगलवार को एक निजी होटल में सांस्कृतिक मंच की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में खेल मंत्री रेखा आर्या बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का सशक्त प्रयास है। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों से बड़े लक्ष्य निर्धारित कर चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने ...