मथुरा, अगस्त 3 -- कान्हा माखन पब्लिक स्कूल में शनिवार को कान्हा माखन ग्रुप ऑफ स्कूल्स की सभी शाखाओं के वर्ष 2025-26 की सीबीएसई कक्षा 10 एवं 12 बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 214 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट उपलब्धि से अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर उन समर्पित शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी विशेष सम्मान किया गया, जिनके कुशल मार्गदर्शन, सतत परिश्रम एवं प्रेरणादायी शिक्षण के परिणामस्वरूप विद्यार्थियों ने यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। मुख्य अतिथि भागवत किंकर मृदुल कृष्ण शास्त्री ने विद्यालय द्वारा प्रतिभाओं के सम्मान की इस प्रेरणादायी पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभा का सम्मान न केवल उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साह...