बिजनौर, मार्च 19 -- नजीबाबाद। सिटी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ-साथ शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। गुरुवार को सिटी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग का परीक्षा परिणाम घोषित किया। विद्यालय के प्रबंधक विनय कौशिक, प्राचार्या रचना त्यागी, सीनियर विंग के प्राचार्य राजेन्द्र शर्मा ने विद्यालय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।नर्सरी में आध्या व वैदिक चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एलकेजी में श्रेयांश भारद्वाज व अनवी ने, यूकेजी में अक्षय पाल व शिवांश चौहान ने, कक्षा एक में अद्विक कुक्रेती व अवियांश कासरवाल ने, कक्षा दो में मानवी राजपूत, माधव शर्मा व हरप्रीत सिंह ने, कक्षा तीन में रिदम चौ...