जौनपुर, मार्च 15 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मापुर ब्लाक के बिथार गांव स्थित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक मना। बच्चों ने समूह नृत्य, एकांकी नाटक और देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षा के महत्व पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि धर्मापुर के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधान सुरेन्द्र यादव ने की और संचालन निखिल जायसवाल ने किया। प्रधानाध्यापिका विद्योत्मा उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एआरपी महेंद्र यादव, दिनेश यादव, जयहिंद यादव, विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.