मेरठ, मार्च 28 -- दबथुवा गांव स्थित विशाल माडर्न स्कूल में शनिवार को वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक प्रमोद कुमार ने दीप जलाकर किया। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके समा बांध दिया। शिक्षकों ने कक्षा के हिसाब से परिणाम घोषित किया। इस दौरान अपनी कक्षाओं के प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले मेधावी विद्यार्थियों की पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित एवं अभिभावकों का उत्साहवर्धन किया। प्रबंधक ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.