कन्नौज, मार्च 30 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मेधावी बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी के प्रधानाध्यापक विनोद मिश्रा की देखरेख में आयोजित हुए वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान विद्यालय की मेधावी छात्रा अनुष्का, अलैका, अलका, रिया, फैयजा, गुंजा, मो.साहिल, मयंक कुमार व साहिल कुमार को अपनी-अपनी कक्षाओं में अव्वल आने पर पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही उनके अभिभावकों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सबीना बेगम, एसएमसी अध्यक्ष राजबहादुर, नोडल शिक्षक श्यामवीर सिंह, विनोद कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.