कन्नौज, मार्च 28 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कंपोजिट विद्यालय रंधीरपुर में वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी आनंद द्विवेदी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान शंभुदयाल और प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री सत्येंद्र सिंह यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। वार्षिकोत्सव के दौरान शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों रोहन, सौम्या, अनिकेत, सोनम, दिव्यांशु, आरोही, विक्रम और निकिता को शील्ड देकर सम्मानित किया गया, साथ ही उनकी माताओं को शॉल भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया। इसके अलावा विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। कक्षा 1 से 8 तक के प्रथम...