मेधावी प्रिंस चौहान का ग्रामीणों ने किया स्वागत
गाजीपुर, मई 3 -- खानपुर। क्षेत्र के ग्राम सभा हीरानन्दपुर में रविवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र प्रिंस चौहान का ग्रामीणों ने सम्मान किया। प्रिंस ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे गांव में खुशी का माहौल है। समारोह में शुभम कुशवाहा ने 84 प्रतिशत और साक्षी कुशवाहा ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया। सभी विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर ग्रामीणों ने उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर हरिश्चन्द्र, ईश्वर चौहान, रामचन्द्र चौहान, ऋषिकांत चौहान, पवन चौहान, रामआशीष चौहान, हरिकेश चौहान, लालता यादव और अमन कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- टापर छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.