शामली, मई 4 -- शामली। सरस्वती प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय व नगर का नाम रोशन किया। मेधावी परीक्षा में सक्षम स्वामी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। प्रधानाचार्य संजय सैनी ने बताया कि शिशु शिक्षा समिति, पश्चिमी उत्तर प्रदेश नेहरू नगर, गाजियाबाद द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है। इसमें कक्षा 8 के चयनित छात्र-छात्राओं को हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित व सामान्य ज्ञान विषयों की तैयारी कराई जाती है। इस वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन 24 व 25 फरवरी 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शामली में हुआ।प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। सक्षम स्वामी ने प्रथम, देव कुमार ने द्वितीय, रितिका ने तृतीय तथा पी...