चाईबासा, अप्रैल 4 -- चाईबासा। प्रथम खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स में भाग लेने के बाद चाईबासा पहुंचे पर तांतनगर प्रखंड अंतर्गत सीनी निवासी लालू कालुंडिया का संघ के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ अभिनंदन और स्वागत किया गया। श्री कालुंडिया ईचा खरकई बांध विरोधी संघ कोल्हान के सक्रिय सदस्य भी हैं। वे छत्तीसगढ़ में खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक झारखंड का प्रनिधित्व कर लौटे। संघ ओर से लालू को पारंपरिक तरीके से अंगवस्त्र प्रदान कर व मिठाई खिला कर स्वागत किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिले से एकमात्र मेधावी खिलाड़ी के रूप में लालू कालुंडिया का चयन झारखंड राज्य टीम में हुआ था। लालू कालुंडिया 5000 मीटर और 10000 मीटर दौड़ स्पर्धा में झारखंड का प्रनिधित्व कि...