मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित करने पर बनी सहमति
सहारनपुर, जून 10 -- चिलकाना। नगर सुल्तानपुर में वरिष्ठ नागरिक कल्याण क्लब (सीनियर सिटीजन वेलफेयर क्लब) की बैठक सुधीर कुमार जैन के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। सदस्यों ने सर्वसम्मति से जुलाई के दूसरे सप्ताह में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया। साथ ही क्लब की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा संगठन के पुनर्गठन पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सुधीर कुमार जैन, श्रेयांश जैन, चौधरी धीरज सिंह, सतपाल मित्तल, शिवनंदन शर्मा और जगपाल उपाध्याय आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.