मेधावी छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्र-छात्राएं सम्मानित
हरिद्वार, मई 14 -- लालढांग, संवाददाता। शहीद मनोज सिंह राजकीय इंटर कॉलेज गैंडीखाता में गुरुवार को आयोजित मेधावी छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत निर्धारित धनराशि के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज के छात्र ही कल देश का भविष्य हैं। विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर क्षेत्र और अपने अभिभावकों का नाम रोशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.