रुद्रपुर, जून 14 -- खटीमा। राणा थारु युवा जागृति समिति से संबद्ध राणा थारु युवा मंच की तरफ से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी थारू विकास भवन में रविवार को मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोपाल सिंह राणा, पीसीएस अधिकारी भरत सिंह राणा, मंच के संरक्षक राजवीर सिंह राणा तथा मंच अध्यक्ष बयान सिंह राणा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय डिल्लू राणा एवं स्वर्गीय मलकित राणा के आकस्मिक निधन पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में 100 विद्यार्थियों का सम्मान।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...