मेधावी छात्र-छात्राओं व शिक्षकों का सम्मान
हरदोई, मई 19 -- मल्लावां। एक विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और मेहनत के लिए सम्मानित किया गया। प्रबंधक हरिपाल सिंह एवं प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों को पुरस्कार व प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। गणित विषय का उत्कृष्ट अध्यापन करने पर प्रधानाचार्य नीलेश कुमार, सहायक अध्यापक विनीत कुमार यादव, बृजलाल राजपूत एवं मनीष कुमार मिश्रा को विद्यालय प्रबंधक तंत्र की ओर से 5100-5100 रूपये के चेक देकर सम्मानित किया गया। प्रखर पटेल जिन्होंने जिले में पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया तथा सुलभ पटेल जिन्होंने जिले में नौवाँ स्थान हासिल किया को 1100 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इसके अलावा गणित विषय में 100 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों आशीष कुमार, अपर्णा अग्निहोत्री, शुभ पटेल, दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.