बागपत, मार्च 5 -- खेकड़ा। मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करने के लिए गुरुवार को कस्बे में सर्वखाप 360 ब्राहम्ण समाज की बैठक हुई। इसमें यूजीसी नेट परीक्षा में 15वी रेंक लाने वाली शिक्षक संजय कौशिक की बेटी अनुष्का कौशिक और सीए परीक्षा को बेहतर अंकों से उत्तीर्ण करने वाले विजय कौशिक के बेटे सागर कौशिक को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सर्वखाप चौधरी 360 नरेश शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कौशिक, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के नगर अध्यक्ष जयकिशन बक्शी, थाम्बा चौधरी पुनीत शर्मा, थाम्बा चौधरी अश्विनी कौशिक, योगेश शर्मा, अनुज शर्मा, गुरूदत्त शर्मा, योगेश कौशिक, परशुराम रक्षा दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश शर्मा, अम्बे प्रसाद, पंकज शर्मा, पवन गौड़, प्रवीण शर्मा, जगत कौशिक, फेरू शर्मा आदि शामिल रहे।

हिं...