मेधावी छात्र-छात्राओं को संस्था ने किया सम्मान
जौनपुर, जून 20 -- जौनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जन कल्याण फाउंडेशन की तरफ से शुक्रवार को ग्राम कमालपुर कटाहित खास में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। अध्यक्षता संस्था के निदेशक सिकंदर बहादुर मौर्य ने की। मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ.अजित यादव ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास का महत्व बताया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में राज बहादुर यादव, संतोष, जितेन्द्र सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.