बुलंदशहर, अप्रैल 3 -- क्षेत्र के गांव अधेल स्थित आरवीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वार्षिक महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शील्ड देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक रामवीर सिंह ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। अध्यक्षता भगवत स्वरूप ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रामदास एवं भोलू नेता, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...