हरदोई, जुलाई 26 -- हरदोई, संवाददाता। सेंट जेवियर्स में शैक्षिक सत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान एवं वार्षिक परिणाम वितरण का कार्यक्रम किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड के साथ-साथ प्रशस्ति प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।प्रधानाचार्या मौसमी ने छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड और प्रमाणपत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि परीक्षा का परिणाम केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के पूरे वर्ष के परिश्रम, अनुशासन और सीखने की प्रक्रिया का प्रतिबिंब होता है। उन्होंने बच्चों से आगे भी इसी लगन और मेहनत के साथ अध्ययन जारी रखने का आह्वान किया। प्रिंसिपल मौसमी ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिय...