कन्नौज, मई 18 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के आर एस पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। छात्र-छात्राएं मेडल पाकर खुशी से झूम उठे। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं का मनोबल बढाते हुए कहा कि हर छात्र-छात्राओं को मेरिट में आने के लिए भरपूर मेहनत करनी चाहिए। सोमवार को आर. एस पब्लिक इंटर काॅलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले को सील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल यादव ने बताया कि हाई स्कूल वर्ग की छात्रा काजल राजपूत ने प्रथम व प्राची ने द्वितीय, अंकित राजपूत ने तृतीय स्थान पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह भी पढ़ें- गुरुकुल विद्यालय में मेधावी छात्राओं का सम्मान वहीं सभी कक्षाओं में सम्मानित अंक पाने वालों...