बागपत, मार्च 17 -- बिनौली। गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना गुलियांन में मंगलवार को वार्षिक परीक्षाफल परिणाम घोषित किया गया। गुरुकुल के प्रधानाचार्य पवन त्यागी ने परीक्षाफल घोषित करते हुए बताया कि स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। प्रबंधक डॉ अनिल आर्य, निदेशक डॉ. सुनील आर्य ने मेधावी बच्चों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। पुरस्कृत होने वाले बच्चों नर्सरी में दिव्य प्रथम, एल के जी में अनिका प्रथम, यू के जी में आदित्य, प्रियांशी एवं दृष्टि प्रथम, कक्षा एक में आयुष कुमार एवं अनन्या प्रथम, कक्षा दो में नव एवं हार्दिक प्रथम, कक्षा तीन में काव्या शर्मा प्रथम, कक्षा चार में अनमोल एवं परिधि वत्स प्रथम, कक्षा पांच में आशंक उज्ज्वल एवं तनिश सोलंकी प्रथम, कक्षा छह में अतिका, अवनी उज्ज्वल, एवं अवनी तोमर प्रथम, कक्षा सात में आंशिक...