कौशाम्बी, सितम्बर 20 -- धर्मा देवी इंटर कॉलेज की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए अनोखी पहल करते हुए निःशुल्क शैक्षिक भ्रमण कराया गया। बोर्ड परीक्षा 2026 में प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान बनाने वाली छात्रा साक्षी मिश्रा सहित जनपद टॉप टेन में शामिल छात्र-छात्राओं को भ्रमण का अवसर दिया गया। धर्मा देवी इंटर कॉलेज ने बोर्ड परीक्षा 2026 की टॉपर साक्षी मिश्रा समेत पाठ्येत्तर क्रियाकलापों में राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने वाली रेशमा देवी, शिखा वर्मा, मधु देवी, अंशुल मौर्य और कृष्णा सहित राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भ्रमण कराया। शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। विभिन्न ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर उनके इतिहास और महत्व क...