लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। भारत भूषण कॉलोनी स्थित राम जानकी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्र अलंकरण समारोह बड़े ही उत्साह में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल रहीं, जिन्होंने मां सरस्वती के पूजन के उपरांत फीता काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राधा महेश्वरी ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अरविंद पांडेय, राजेश प्रजापति, महेंद्र वर्मा, सुनील शुक्ला, मनोज वर्मा, आलोक तिवारी और संजय तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.