मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ कलेक्ट्रेट में सम्मान
बरेली, जून 2 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा विभाग के केंद्र एवं राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। बच्चों को मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण देखने सुनने के बाद सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार ने कहा, पूरे प्रदेश में 1682 छात्र/छात्राओं को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया है। सफलता प्राप्त करने के लिए दूर दृष्टि, अनुशासन और कठिन परिश्रम बेहद आवश्यक है। उन्होंने मेधावी छात्रों के साथ-साथ उनके शिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई दीं। यह भी पढ़ें- हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के 10 मेधावियों का हुआ सम्मानछात्रों को शुभकामनाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.