मुरादाबाद, मई 26 -- स्वरूपी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज में मंगलवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा, प्रबंधक प्रेमवीर सिंह, उपप्रबंधक देवराज सिंह चौहान तथा प्रधानाचार्य उदयराज सिंह ने किया। समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 58 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन हेमंत अवस्थी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...