शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- निगोही। हमजापुर स्थित सुभद्रा देवी-महेश चंद्र बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन मनोज कुमार वर्मा ने इंटरमीडिएट में जनपद की टॉप-टेन सूची में स्थान पाने वाले छात्र सीबू सलमानी को साइकिल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है और ज्ञान ही उज्ज्वल भविष्य का आधार बनता है। प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार यादव ने अनुशासित जीवन अपनाने की सलाह दी। समारोह में हाईस्कूल के अभिषेक, विवेक व वैष्णवी तथा इंटरमीडिएट के रोहित कुमार, प्रांजल वर्मा और फिजा को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.