औरैया, मई 18 -- बिधूना, संवाददाता। रैपिड ग्लोबल स्कूल में सोमवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 3 से कक्षा 7 तक के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर अभिभावकों और शिक्षकों ने खुशी जताई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम प्रताप सिंह भदौरिया, एजुकेशनल डायरेक्टर दीप्ति कमल राठौर और प्रधानाचार्य प्रशांत दीक्षित ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद प्रधानाचार्य और अध्यापकगणों ने अभिभावकों का स्वागत किया। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा-3 की काव्या ने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वर्तिका ग...