मेधावी छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान
इटावा औरैया, अप्रैल 28 -- उदी। महात्मा गांधी सैनिक इंटर कॉलेज पछायगांव में मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रबंधक पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप सिंह चौहान व ग्राम प्रधान पछायगांव संजय प्रताप सिंह भदौरिया ने छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह, फूल माला एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया। हाई स्कूल में छात्र अरुण संखवार ने 90 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा भूमि शर्मा ने 86 प्रतिशत, विवेकानंद ने 85.8 प्रतिशत, अनिल कुमार सिंह ने 85 प्रतिशत, राखी ने 85 प्रतिशत, आशीष ने 85 प्रतिशत, अंकुश 84 ने प्रतिशत, विकास ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में मोहिनी भदौरिया ने 80 प्रतिशत, खुशबू ने 79 प्रतिशत, शिवम सिंह ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। यह भी पढ़ें- स्व. तीर्थराज मिश्र कॉलेज में मेधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.