बदायूं, मार्च 29 -- मदर एथीना स्कूल में शैक्षणिक सत्र के समापन पर शनिवार के लिए वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया। इस दौरान मेधावी सम्मानित भी किये। कक्षा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सभागार में निदेशक चयनिका सारस्वत द्वारा स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक, कक्षा के सभी वर्गों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थी को कप, प्रत्येक कक्षा के सभी वर्ग में शिक्षा के साथ-साथ अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय देने वाले विद्यार्थी को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...