हरदोई, अप्रैल 29 -- शाहाबाद। जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ज़िले में टॉप करने वाले तीन मेधावी छात्रों समर्थ गुप्ता, शरदवीर सिंह और पवन को पूर्व विधायक आसिफ खा द्वारा विद्यालय पहुंचकर 5100 रुपये की धनराशि के चेक प्रदान कर उनकी हौसला अफ़ज़ाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मुख्य अतिथि आसिफ खा बब्बू ने कहा स्कूल के सभी छात्रों की लगन शीलता और अनुशासन शीलता बेहद सराहनीय है। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक वीणा गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया और प्रधानाचार्य प्रमोद गुप्ता ने स्मृति चिन्ह भेट कर पूर्व विधायक को सम्मानित किया। अभिभावको के साथ शिक्षकों में राजीव मिश्रा, महेंद्र सिंह, अनूप तिवारी, नम्रता,रूबी, मृदुल गुप्ता, दिनेश मिश्रा, ऋषिराम, राजकुमार सिंह, हिमांशु आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...